पत्नी की मौत की खबर सुन पति ने भी त्यागे प्राण, साथ जीने-मरने का वादा निभाया

--Advertisement--

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट

ज्वाली के त्रिलोकपुर के सोलधा गांव में बुधवार को पति-पत्नी की चिताएं एक साथ जलीं। जानकारी के अनुसार शाहपुर से लगते विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के डाकघर त्रिलोकपुर के सोलधा गांव में ज्ञातो देवी (48) को मंगलवार की रात करीब 12 बजे हार्ट अटैक आया।

इसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल शाहपुर लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ठाकरू राम (56) की भी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों की ओर से उसे तुरंत मैडीकल कालेज टांडा लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे भी मृत घोषित की दिया।

बुधवार को शाम 3 बजे के करीब गांव के श्मशानघाट में दंपति का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों को मुखाग्नि उनके बेटे संजय कुमार ने दी। बता दे कि ज्ञातो देवी और ठाकरू राम का दूसरा बेटा दुबई में काम कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले शराब पिलाई, फिर युवती से दुष्कर्म का आरोप; क्वार्टर से 9 लाख रुपये भी गायब

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती...