प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ने बेची 80 हजार की कंट्रीब्यूशन स्लिप्स

--Advertisement--

रैडक्रॉस सोसाइटी के रैफल ड्रॉ में उत्कृष्ट योगदान के लिए डीसी ने की सराहना

हमीरपुर हिमखबर डेस्क

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 8 मई को निकाले जा रहे रैफल ड्रॉ में बड़े ईनाम जीतने तथा इसी बहाने सोसाइटी के लिए अंशदान देने हेतु लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। लोग बड़ी संख्या में इस रैफल ड्रॉ के लिए कंट्रीब्यूशन स्लिप्स खरीद रहे हैं।

रैफल ड्रॉ के लिए कंट्रीब्यूशन स्लिप्स की बिक्री में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर ने भी सराहनीय योगदान दिया है। इस कार्यालय के माध्यम से कुल 80 हजार रुपये की कंट्रीब्यूशन स्लिप्स की बिक्री की गई है।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती और कार्यालय अधीक्षक ग्रेड-1 कश्मीर सिंह ने बुधवार को इन कंट्रीब्यूशन स्लिप्स की काउंटरफॉइल्स उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह को सौंपीं।
बहुत कम समय में ही 80 हजार रुपये की कंट्रीब्यूशन स्लिप्स की बिक्री के लिए उपायुक्त ने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

अमरजीत सिंह ने कहा कि इस रैफल ड्रॉ का एकमात्र उद्देश्य जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के लिए अधिक से अधिक फंड जुटाना है, ताकि इस धनराशि से अधिक से अधिक जरुरतमंद लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि इस रैफल ड्रॉ के माध्यम से लोगों को कई बड़े ईनाम जीतने का अवसर भी मिल रहा है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के सचिव लवकेश शर्मा, उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक भूपेंद्र दत्ता और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...