सनातन धर्म आश्रम गोरक्ष धूणा कोटला का 46वां वार्षिक भंडारा

--Advertisement--

कोटला व्यूरो रिपोर्ट

सनातन धर्म आश्रम गोरक्ष धूणा कोटला का 46वां वार्षिक भंडारा आश्रम के संस्थापक योगी लाड्डू नाथ सनातनी महंत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस विशाल भंडारे पर आयोजित सत्संग में योगी लाड्डू नाथ ने कहा कि भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने से मनुष्य का अन्तःकरण शुद्ध होता है। भगवान की कृपा से उसे ईश्वर के चरण की भक्ति प्राप्त होती है। हर मनुष्य को अपना मार्ग बनाने के लिए गुरू धारण करना अति अनिवार्य है।

आश्रम के संस्थापक महन्त योगी लाड्डू नाथ ने तीन दिन तक चले हवन यज्ञ की पूर्णाहुति नगर के श्रद्धालुओं के साथ दिन के ठीक बारह बजे पूर्णाहुति में भाग लिया। उसके बाद देर शाम तक विशाल भंडारे का प्रसाद लोगों ने पंगत में बैठकर ग्रहण किया। इस सनातन धर्म सम्मेलन में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर योगी लाड्डू नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...