शाहपुर निवासी फ़ुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की नगर पंचायत शाहपुर के झुलाड़ निवासी 20 वर्षीय सागर कुमार पुत्र स्वर्गीय जरम सिंह ( महलू) की मौत हो गई है। सागर कुमार फुटबॉल अकैडमी शाहपुर का सदस्य था। सागर को ब्रेन ट्यूमर था। उसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। वहीं से उसे डॉक्टरों द्वारा टांडा के लिए रेफर कर दिया गया था। गत रात उनका निधन हो गया।

सागर समयाल पूरे जिला कांगड़ा में फुटबॉल क्षेत्र में गब्बर के नाम से जाता था। गब्बर 19 वर्ष का था। वह  स्टेट और नेशनल  लेवल का खिलाड़ी था। साथ ही शाहपुर फुटबॉल अकादमी में स्टार खिलाड़ियों मे एक था।

उनके निधन पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, जिला कांगड़ा फुटबॉल अकादमी के अध्यक्ष राकेश चौहान, शाहपुर फुटबॉल अकादमी के सदस्य राकेश चौहान, अश्वनी बिल्ला, विजय लगवाल, बाबू राम, लक्ष्मीकांत, अजय पंजाल, त्रिलोक चौधरी, जीवन कौंडल और पिंटू ने शोक व्यक्त किया है।

सागर के निधन से पूरे शाहपुर में शोक की लहर है। बता दें कि सागर अति निर्धन परिवार से संबध रखता था। उसके पिता का चार साल पहले ही निधन हो गया था। इसकी एक बहन भी है। माता सीमा देवी मेहनत मजदूरी कर अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण कर पढ़ा रही थी।

उसे उम्मीद थी कि सागर बड़ा होकर उनके सपनों को पूरा करेगा, लेकिन खेल के मैदान में अपना लोहा मनवाने वाला सागर बीमारी से जंग हार गया। रविवार को झुलाड़ स्थित शमशान घाट में सागर का अंतिम संस्कार किया गया।

शाहपुर फुटबॉल अकादमी के सदस्य राकेश चौहान, अश्वनी बिल्ला, विजय लगवाल, बाबू राम, लक्ष्मीकांत, अजय पंजाल, त्रिलोक चौधरी, जीवन कौंडल और पिंटू ने शोक व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...