गगल में कार सवारों से पकड़ी सवा किलो चरस

--Advertisement--

टैक्सी को टक्कर मार भागने की फिराक में थे तस्कर

हिमखबर डेस्क

गगल में नारकोटिक्स टीम ने मंडी के दो युवकों से एक किलो 302 ग्राम चरस बरामद की है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि गगल हवाई अड्डे के पुराने गेट के पास बाद शुक्रवार दोपहर एक कार में सवार दो युवकों की तलाशी ली गई, तो मौके पर उनके पास से एक किलो 302 ग्राम चरस बरामद की गई।

आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय गणपत गांव उरला तहसील पद्धर और दूसरा 25 वर्षीय लक्की तहसील पद्धर मंडी के रूप में हुई है। इन युवकों ने गगल हवाई अड्डे के पुराने गेट के पास एक खड़ी टैक्सी को टक्कर मार कर सडक़ से नीचे गिरा दिया और वहां से भागने की कोशिश की।

पुलिस ने मौके रहते ही कार को कब्जे में ले लिया। जब तलाशी ली गई तो मौके पर नशा बरामद किया गया। शनिवार को दोनों युवकों को अदालत में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला का एथलेटिक्स ट्रैक बंद, मेडल जिताने वाले होस्टल पर 4 साल से ताला

धर्मशाला में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं से जुड़ा मामला...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 106 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी...