सिरमौर में राजनेता के पास नौकरी कर चुका वीरेंद्र कंवर को धमकाने का आरोपी, कई अहम खुलासे

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को फोन पर कई बार धमकी देने के मामले में यूपी के बरेली से गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी गुफरान अली उर्फ धर्मेंद्र सिरमौर जिला में एक पार्टी के नेता के पास नौकरी कर चुका है। आरोपी वहां पॉलीहाउस में काम करता था।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी का भाई गगरेट क्षेत्र में एक क्रशर पर काम करता था। वहां भी आरोपी का आना-जाना रहा है।बताया जा रहा कि वीरेंद्र कंवर को आरोपी सोशल मीडिया पर भी फॉलो करता था। वहीं से आरोप ने पूर्व मंत्री का मोबाइल नंबर भी जुटाया और कई बार धमकियां दीं। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इसकी पुष्टि करने को तैयार नहीं हैं।

आरोपी को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस दोबारा रिमांड की मांग करेगी, क्योंकि आरोपी के साथ पूरा गिरोह जुड़ा हो सकता है। पुलिस इसकी कड़ियां खंगाल रही है। इससे पहले आरोपी ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया कि फोन पर उसी ने वीरेंद्र कंवर को धमकाया।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के बोल 

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस की पूछताछ जारी है। जल्द मामले से जुड़ी कड़ियां खंगालकर जानकारी दी जाएगी।

मामले की सारी सच्चाई आए सामनेः चरणजीत

कुटलैहड़ सेवा संगठन के संयोजक व पूर्व मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने पुलिस प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मकसद सच्चाई सामने आ सके कि धमकाने वाला व्यक्ति किसके इशारे पर ऐसा कर रहा था। कहा कि यह केवल पूर्व मंत्री नहीं बल्कि जिला वासियों की सुरक्षा का सवाल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...