ग्रेपलिंग खेल को दिया जाएगा बढ़ावा – शिक्षा मंत्री

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज छोटा शिमला में आयोजित द्वितीय नेशनल ग्रेपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ग्रेपलिंग खेल का अपना एक प्राचीन इतिहास है और प्राचीन सभ्यता से इस खेल को खेला जाता है। इस खेल में हमारे प्रदेश तथा देश के खिलाड़ी आगे बढ़ रहे है।

उन्होंने कहा कि ग्रेपलिंग खेल को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि प्रदेश के बच्चे आगे जाकर इस खेल में अपना नाम रोशन कर सकें।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश नशे के खिलाफ एक निर्णायक जंग लड़ रहा है। इस दृष्टि से भी खेलो को बढ़ावा देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है ताकि नशे को छोड़ कर बच्चे खेल की और प्रोत्साहित हो।

उन्होंने सभी आयोजकों को ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

ये रहे उपस्थित 

इस दौरान पूर्व विधायक योगेंद्र चंद्र, ऑल इंडिया ग्रेपलिंग कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कपूर, महासचिव ब्रिज शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, हिमाचल प्रदेश ग्रेपलिंग कमेटी के महासचिव व ऑल इंडिया ग्रेपलिंग कमेटी के संयुक्त सचिव गोपाल चंद मामटा सहित समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...