भारत को लोकतांत्रिक देश बनाने में डाॅ. अंबेडकर का योगदान अमूल्यः पठानियां

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आज भारत को यदि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में जाना जाता है तो उसमें संविधान शिल्पकार कहे जाने वाले बाबा साहेब अम्बेडकर के विचारों का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बाबा साहेब अंबेडकर सिर्फ एक नाम ही नहीं बल्कि प्रेरणा का एक स्रोत भी है।

उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे महापुरूष है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने सोमवार को शाहपुर में रविदास सभा तथा एससी सेल कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में डा भीम राव अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि डा अंबेडकर की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती हमें यह याद दिलाती है कि हमें समाज में समानता और न्याय के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं कि वे शिक्षा, आत्मसम्मान और देश सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

इस अवसर पर उन्होनें मुख्यमंत्री राहत कोष से 9 लाभार्थियों की आर्थिक सहायता हेतू 3,10,200 रुपए के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

उपमुख्य सचेतक ने जताया शोक

दरगेला पंचायत के गोजु गाँव के स्वर्गीय स्वतंत्रता सेनानी रतन सिंह भनंदराल की धर्मपत्नी राजेश्वरी देवी का देहांत होने पर उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानियां ने गहरा दुःख व्यक्त किया। विधायक केवल सिंह पठानियां ने दिवंगत आत्म को शान्ति की कामना भी की है।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर सचिव नगर पंचायत प्रदीप दीक्षित, डिप्टी डायरेक्टर अजय समायल, प्रिंसिपल अनिल जरियाल, संदीप चैधरी एक्ससीएन, सुभाष शर्मा, रंजाक मोहम्मद एसडीओ, नीरज गर्ग कनिष्ठ अभियंता, सुभाष नांगला एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रभात चंद रविदास सभा अध्यक्ष, मधुबाला पूर्व प्रधान, सुशील शर्मा रिटायर सीएमओ, संजू देवी प्रधान रछियालु, उषा शर्मा अध्यक्ष नगर पंचायत, विजय गुलरिया उपाध्यक्ष नगर पंचायत, पुष्पा जरियाल पार्षद, हंसराज ठाकुर कांग्रेस नेता, नीना ठाकुर जिला परिषद सदस्य व स्कूली बच्चे और काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...