हिमाचल में दर्दनाक हादसा, नित्थर के दुराह में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; दो की मौत

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नित्थर क्षेत्र के दुराह में दर्दनाक सड़क हादसे में एक कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है।

हिमखबर डेस्क

नित्थर उपतहसील की ग्राम पंचायत दुराह में वीरवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा दुराह के डवार्च सड़क मार्ग पर सेरी के पास रात करीब सवा आठ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि आल्टो कार दुराह की ओर आ रही थी, तभी सेरी के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा।

हादसे में कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में दो लोग सवार थे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। मृतकों की पहचान हरि सिंह निवासी शाह, ग्राम पंचायत लोट और श्याम लाल निवासी डवार्च, ग्राम पंचायत दुराह के रूप में हुई है।

गहरी खाई में कार गिरने के कारण शवों को बाहर निकालना आसान नहीं था। पुलिस चौकी नित्थर के जवानों और स्थानीय लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत की। शुक्रवार दोपहर करीब एक से तीन बजे तक चले प्रयासों के बाद दोनों शवों को सड़क तक निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल निरमंड भेज दिया। हादसे में आल्टो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोग भी घटना को देखकर हैरान रह गए। रात के समय गहरी खाई में बचाव कार्य करना पुलिस और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी चुनौती रहा। शुक्रवार को लगातार प्रयासों के बाद शवों को सड़क तक पहुंचाया जा सका।

डीएसपी आनी राजीव मेहता के बोल

डीएसपी आनी राजीव मेहता ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार दुराह की तरफ जा रही थी और सेरी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय गुप्ता का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया गहरा शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय गुप्ता के निधन से...

काँगड़ा में 17 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मचा कोहराम

काँगड़ा में 17 वर्षीय छात्र से जुड़ी दुखद घटना...

हिमाचल में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 76 वोल्वो बसों के काटे चालान

हिमाचल प्रदेश में परिवहन विभाग ने वोल्वो बसों के...