‘हिंदू लड़कियों को भगाकर धर्म परिवर्तन…’, भिंडरावाला समर्थकों के बाद अब लव और लैंड जिहाद के खिलाफ मुखर हुए अमन सूद

--Advertisement--

अमन सूद ने लव और लैंड जिहाद पर सख्त कार्रवाई की मांग की, कुल्लू में अमन सूद ने सनातन संस्कार और देशभक्ति पर जोर दिया, हिमाचल में लव जिहाद के सैकड़ों मामले सामने आए हैं।

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पंजाब के भिंडरावाला समर्थकों से भिड़ने वाले अमन सूद एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। कुल्लू जिला मुख्यालय देव सदन के सभागार में जिलास्तरीय अंचल वार्षिक उत्सव में उन्होंने बड़ा बयान दिया है। होटल कारोबारी अमन सिंह सूद ने कहा कि एकल अभियान के तहत पूरे देश में सनातन संस्कार और देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एकल अभियान के माध्यम से प्राचीन समय के गुरुकुल की तरह गांव-गांव में शिक्षा और संस्कार दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं, तो उसमें हिंदू धर्म, सनातन संस्कृति, संस्कार, सद्भावना और आपसी भाईचारा महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि आज पश्चिमी सभ्यता और विदेशी संस्कृति से प्रभावित होकर हमारा भौतिक विकास रुक गया है, जबकि किसी भी देश के लिए उसका भौतिक विकास जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में लव जिहाद और लैंड जिहाद के पिछले 10 सालों में 8 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

वह कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में भी सैकड़ों ऐसे मामले हैं, जहां विशेष समुदाय द्वारा हिंदू लड़कियों को भगाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसके खिलाफ प्रदेश और केंद्र सरकार को सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। गौरतलब है कि बीते माह पंजाब के भिंडरावाला समर्थकों और हिमाचल के कुल्लू में स्थानीय लोगों के बीच झड़पें देखने को मिली थी। इस मामले में कुल्लू पुलिस ने पंजाब के भिडंरावाला समर्थकों के अलावा, अमन सूद पर भी मामला दर्ज किया था।

उधर, एकल अभियान जिला कुल्लू के वरिष्ठ पदाधिकारी संजीव धीमान ने कहा कि एकल अभियान पूरे समाज में गांव-गांव में शिक्षा के साथ-साथ लोगों को संगठित और जागरूक करने के लिए प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार हिंदू समाज की बेटियों को विशेष समुदाय द्वारा लव जिहाद में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, उसके खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है, एकल अभियान के वार्षिक कार्यक्रम में गांव-गांव में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

ये रहे उपस्थित

मुख्य अतिथि अमन सिंह सूद के अलावा, विशेष अतिथि के रूप में चमन कपूर, विजय सेन और दानविंदर सिंह भी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...