शाहपुर पुलिस ने पकड़ी 194 ग्राम चरस व 27000 मिलीलीटर अवैध शराब

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर पुलिस द्वारा नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो मामलों में 194 ग्राम चरस व 27000 मिलीलीटर अवैध शराब पकड़ी है।

आपको बता दें गत देरशाम पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिलने पर द्रमण में एचडीएफसी बैंक के नजदीक स्कूटी सवार दो युवकों की तलाशी ली तो 194 ग्राम चरस वरामद की गई।

आरोपियों की पहचान राकेश ठाकुर (21)पुत्र धूम राम निवासी गांव वहनोटा, तहसील चुराह जिला चंबा व नीतिश ठाकुर (21) पुत्र गोपाल सिंह निवासी गांव हियूंड तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस टीम ने उपतहसील हारचकियाँ के तहत गांव धार खुर्द में एक दुकान में छापेमारी के दौरान 27000 मिलीलीटर देसी शराब वीआरवी संतरा वरामद कर आरोपी हंसराज पुत्र गोदी राम निवासी धारखुर्द के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर के बोल 

दोनों मामलों की पुष्टि थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने की है। थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...