हिमाचल की बसों पर खालिस्तानी नारे लिखने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार, अमृतसर पुलिस की कार्रवाई

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश की चार सरकारी बसों पर पत्थरबाजी कर उन्हें क्षतिग्रस्त करने और खालिस्तान समर्थित नारे लिखने के मामले में अमृतसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान तरनतारन जिले के मानोचाल कलां गांव निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि आरोपी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके साथी फिलहाल कहां छिपे हैं।

घटना 22 मार्च की सुबह की है, जब अमृतसर बस अड्डे के भीतर पार्क की गई हिमाचल पथ परिवहन निगम की चार बसों को निशाना बनाया गया।

आरोपियों ने बसों के शीशे तोड़े और उन पर खालिस्तान के समर्थन में स्लोगन लिख दिए। इस घटना से न केवल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा, बल्कि शहर का सांप्रदायिक सौहार्द भी प्रभावित हुआ।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान की गई और अब उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने तुरंत केंद्र सरकार और पंजाब की भगवंत मान सरकार को इस संवेदनशील मुद्दे पर सूचित किया था।

हिमाचल ने साफ शब्दों में कहा था कि इस तरह की घटनाएं राज्य की शांति और सुरक्षा व्यवस्था को खतरे में डाल सकती हैं। राज्य सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

घटना से कुछ दिन पहले ही कुछ संदिग्ध लोग हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे, जिनके वाहनों और मोटरसाइकिलों पर भिंडरांवाले के पोस्टर लगे हुए थे।

स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद से ही अमृतसर में ऐसी विघटनकारी गतिविधियों की रिपोर्ट्स आने लगीं।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी (CCTV) कैमरे खंगाले जा रहे हैं और अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ भी जल्द एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...