वर्दी की आड़ में नशा तस्करी, हरियाणा पुलिस का हेड कांस्टेबल हिमाचल में गिरफ्तार

--Advertisement--

वर्दी की आड़ में नशा तस्करी, हरियाणा पुलिस का हेड कांस्टेबल हिमाचल में गिरफ्तार

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन में पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में हरियाणा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कैथल जिले के सीवन थाना में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप के रूप में हुई है, जो गांव बड़ी सीकरी का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 157 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सोलन सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रदीप इतनी मात्रा में नशा किस उद्देश्य से लेकर गया था।

जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल प्रदीप पिछले कुछ समय से गैरहाजिर चल रहा था। 1 अप्रैल से वह बिना किसी पूर्व सूचना के थाना छोड़कर गायब हो गया था। थाना स्टाफ ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रदीप पहले हरियाणा आर्म्ड पुलिस (HAP) में मधुबन में ट्रेनिंग ले रहा था। ट्रेनिंग के बाद करीब छह महीने पूर्व उसकी नियुक्ति सीवन थाना, कैथल में हेड कांस्टेबल के पद पर हुई थी। तभी से वह वहीं कार्यरत था।

थाना प्रभारी एसएचओ कुलदीप कुमार के बोल

उधर, सीवन थाना प्रभारी एसएचओ कुलदीप कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि प्रदीप के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के सोलन में नशा तस्करी का मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। वहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी कर्मचारी की थाना में गैरहाजिरी दर्ज कर ली गई है और स्थानीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...