मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम और बाल आश्रम में बांटे फल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर बुधवार को हमीरपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश ठाकुर, अन्य वरिष्ठ नेताओं राजेश आनंद, होशियार सिंह, सुनील कुमार, अश्वनी शर्मा, रमेश लॉर्ड और अन्य नेताओं के साथ बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों और हीरानगर स्थित वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर उन्होंने बाल आश्रम के बच्चों को स्टेशनरी का सामान, फल, चॉकलेट और अन्य उपहार प्रदान किए तथा मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। उन्होंने हीरानगर स्थित वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को भी फल और जूस बांटे।

अजय शर्मा ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बेसहारा बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के रूप में बहुत बड़ा उपहार दिया है। इस योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री ने बेसहारा बच्चों के लिए सभी प्रावधान करके उनके जीवन की सभी चिंताएं दूर कर दी हैं।

अब वे भी आम परिवारों के बच्चों की तरह जिंदगी में आगे बढ़ सकेंगे। बेसहारा बुजुर्गों के लिए भी मुख्यमंत्री ने विशेष प्रावधान किए हैं। अजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस मानवीय सोच और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कारण ही उन्हें प्रदेश की जनता का अपार स्नेह मिल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...