राजेंद्र कुमार शाखा अध्यक्ष तो राजीव शाही बने शाखा सचिव

--Advertisement--

बकलोह/ककीरा – भूषण गुरुंग

आज भारत विकास परिषद् बकलोह/ककीरा शाखा के सदस्यों के द्वारा ककीरा के ( A-ONE restaurant) में शाखा का पदाधिकारियों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। मनोहर सिंह ठाकुर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे और उनकी उपस्थिति पुराने कार्यकारिणी सदस्यों को भंग कर के उनकी जगह नया कार्यकारिणी सदस्य का गठन किया गया।

इससे पहले जीएस बलिया अध्यक्ष, राजेंद्र कुमार सचिव, और राजेश शाही कोषाध्यक्ष के रूप में मौजूद थे। पूरे 2 साल के बाद नए कार्यकारणी सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें राजेंद्र कुमार को शाखा अध्यक्ष, राजीव शाही को शाखा सचिव, और भविष्का थापा को शाखा कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस मौके में टोटल 20 सदस्यो ने इसमें भाग लिया। जिसमें अरुण कुमार,अनिल गुरुंग, भीम सिंह गुरूंग, राजेश गुरुंग, तिलक राज,जे के गुप्ता, जीवन महाजन,दीपक महाजन,रवीन्द्र महाजन,कीर्ति वशिष्ठ, विपिन मेहता,जी एस आहलूवालिया के अलावा कई अन्य शाखा सदस्य उपस्थित रहे।

हिमाचल पश्चिमी प्रांत संपर्क प्रमुख मनोहर सिंह ठाकुर चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि भारत विकास परिषद एक रजिस्टर संस्था है। पूरे भारतवर्ष में 1500 के लगभग शाखाएं है और हिमाचल प्रदेश में इस समय इनकी 23 शाखाएं मौजूद है। उन्होंने बताया भारत कि भारत विकास परिषद एक गैर राजनीतिक संगठन है जो की पांच सिद्धांतों पर संपर्क सहयोग संस्कार सेवा अप समर्पण पर आधारित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...