उड़ता हिमाचलः निजी बस के अंदर ड्राइवर-कंडक्टर चिट्टे का इंजेक्शन लगाते पकड़े गए

--Advertisement--

कुल्लू में ड्राइवर-कंडक्टर चिट्टे का इंजेक्शन लगाते पकड़े गए, पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर के लिए सैंपल। 

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे(हेरोइन) के सेवन के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं, ड्रग तस्करों की पिटाई भी लोग कर रहे हैं। अब ताजा मामले में एक निजी बस के ड्राइवर और कंडक्टर की वीडियो सामने आई है, जिसमें वह दोनों सिरिंज से चिट्टे का नशा इंजेक्ट कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों ड्राइवर और कंडक्टर को तलब कर लिया है और जांच के लिए उनके सैंपल लिए हैं।

दरअसल, कुल्लू जिले से यह चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। प्राइवेट बस के ड्राइवर और कंडक्टर को बस के अंदर नशे का इंजेक्शन लगाते हुए पकड़ा गया और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुल्लू पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद दोनों को थाने बुलाया था। दोनों युवक भुंतर के खोखण और शमसी के रहने वाले हैं, जिनकी उम्र 24 और 27 साल बताई जा रही है।

उधर, स्थानीय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निजी बस ऑपरेटर्स को सख्त चेतावनी दी है कि अगर कोई भी ड्राइवर या कंडक्टर नशे में पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, स्थानीय लोग भी मांग कर रहे हैं कि बसों में नशेड़ियों की एंट्री पर रोक लगाई जाए और ड्राइवर-कंडक्टर का समय-समय पर मेडिकल टेस्ट किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...