रैडक्रॉस के रैफल ड्रॉ में जीत सकते हैं लग्जरी गाड़ी क्रेटा 100 रुपये की कंट्रीब्यूशन स्लिप पर रखे गए हैं बड़े ईनाम

--Advertisement--

8 मई को निकलेगा ड्रॉ, उपमंडल, ब्लॉक और पंचायत स्तर तक पहुंचाए जा रही हैं कंट्रीब्यूशन स्लिप।

हिमाचल डेस्क 

गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली विश्वव्यापी संस्था रैडक्रॉस सोसाइटी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा इसमें अधिक से अधिक अंशदान प्राप्त करने के लिए सोसाइटी की जिला इकाई इस बार एक बड़ा रैफल ड्रॉ निकालने जा रही है।

इस रैफल ड्रॉ में पहले पुरस्कार के रूप में ह्यूंडई की लग्जरी गाड़ी क्रेटा रखी गई है। इसके अलावा द्वितीय पुरस्कार के रूप में रॉयल एनफील्ड मोटर साइकल, तृतीय पुरस्कार में 2 होंडा एक्टिवा स्कूटियां, चौथे पुरस्कार में एलजी की 55 इंच की 3 एलईडी, पांचवें पुरस्कार में एलजी की 4 ऑटोमैटिक वाशिंग मशीनें, छठे पुरस्कार के रूप में सैमसंग ए16 के 5 मोबाइल फोन, सातवें पुरस्कार में 7 माइक्रोवेव ओवन और आठवें पुरस्कार के रूप में 10 स्मार्ट वॉच रखी गई हैं।

उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने वीरवार को इस रैफल ड्रॉ के संबंध में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने बताया कि यह रैफल ड्रॉ 8 मई को विश्व रैडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर निकाला जाएगा। उन्हांेने कहा कि जिला रैडक्रॉस सोसाइटी गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद करती है।

इस संस्था के लिए आम लोगों से अंशदान प्राप्त करने के लिए ही रैफल ड्रॉ निकाला जा रहा है। इसके माध्यम से लोग जहां अपनी नेक कमाई से रैडक्रॉस के लिए अंशदान दे सकते हैं, वहीं उनके लिए यह बड़े ईनाम जीतने का भी सुनहरा अवसर है।

उन्होंने सभी जिलावासियों से रैडक्रॉस सोसाइटी कंट्रीब्यूशन स्लिप खरीदकर इस ड्रॉ में भाग लेने की अपील की है। ये कंट्रीब्यूशन स्लिप जिला के सभी उपमंडलों और विकास खंड कार्यालयों के माध्यम से पंचायतों तक भी पहुंचाई जाएंगी।

ये रहे उपस्थित 

बैठक में एडीएम राहुल चौहान, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, एसडीएम संजीत सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...