मंडी जिला में शराब के ठेकों के 9 यूनिटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, 1.20 प्रतिशत अधिक दर पर हुए नीलाम

--Advertisement--

मंडी जिला में शराब के ठेकों के 9 यूनिटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, 1.20 प्रतिशत अधिक दर पर हुए नीलाम।

मंडी – अजय सूर्या 

मंडी जिला में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब के ठेकों की नीलामी प्रक्रिया के पहले चरण में 20 यूनिटों में 9 यूनिटों की नीलामी प्रक्रिया का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह नीलामी प्रक्रिया जिला परिषद सभागार में जिला प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा पूरी की गई।

अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि इस वर्ष जिला में 20 यूनिट नीलामी के लिए प्रस्तावित हैं। जिनमें पहले चरण में 9 यूनिटों की कुल 178 दुकानें नीलाम की गई।

इनका आरक्षित मूल्य 73 करोड़ 65 लाख 63 हजार और 895 रुपये था। ये यूनिटें 1.20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 74 करोड़ 54 लाख और 9000 रुपये में नीलाम हो गई। शेष 11 यूनिटों की नीलामी अगली निर्धारित तिथि को आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मंडी-पंडोह यूनिट 9.85 करोड़, सुन्दरनगर टाउन 10.83 करोड़, जरोल 8.99 करोड़, चैलचौक 13.54 करोड़, चुराग 9.85 करोड़, पधर-बरोट 6.6 करोड़, चौंतरा-भरोल 6.9 करोड़, चौलथरा-संधोल 8 करोड़ और एहजु खलियार एल-20बी 2.77 लाख रुपये में नीलाम हुई।

ये रहे उपस्थित 

नीलामी प्रक्रिया के दौरान राज्य आबकारी एव कराधान उपायुक्त मंडी वरूण कटोच, संयुक्त आयुक्त मध्य जोन मंडी विवेक महाजन और संयुक्त आयुक्त परवाणु गणेश दत्त ठाकुर भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक शाहपुर में संपन्न

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक...

पार्किंसन रोगियों के लिए विकसित तकनीक के शोध पर पेटेंट, अंकिता रघुवंशी ने हासिल की उपलब्धि

पालमपुर - बर्फू  पालमपुर की शोधकर्ता अंकिता रघुवंशी ने अपनी...

भयानक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुझा घर का इकलौता चिराग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अम्ब अन्दौरा-दौलतपुर...

मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर हादसा, LPG सिलैंडरों से भरा ट्रक पलटा…चालक घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर मानगढ़ के पास उस...