उपायुक्त कांगड़ा ने बनेर घाट के कार्य का किया निरीक्षण : एसडीएम कांगड़ा

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जस्वाल

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने ब्रजेश्वरी मंदिर कांगड़ा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाए जा रहे बनेर घाट के कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल उनके साथ मौजूद रहे।

उपायुक्त कांगड़ा ने कार्यस्थल पर पहुंचकर अधिकारियों को इस कार्य को सुरक्षा के पैमाने पर अधिक सुदृढ़ करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा बरसात के दिनों में पानी का बहाव अधिक होता है जिसके चलते इस कार्य को अधिक सुदृढ़ तरीके से किया जाए।

उपायुक्त महोदय ने बनेर घाट के अतिरिक्त कांगड़ा में मंदिर के अंतर्गत आने वाली अन्य सम्पत्तियों का भी दौरा किया। उन्होंने प्रशासन को मंदिर की सभी सम्पत्तियों को उपयोग में लाकर इस से आय अर्जित करने के लिए कहा।

उन्होंने बनेर घाट के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए कांगड़ा प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा यह घाट कांगड़ा वज्रेश्वरी मंदिर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इस घाट के बन जाने से यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा और इससे कांगड़ा का भी विकास होगा।

उन्होंने कहा इस घाट पर होने वाली संध्याकालीन आरती आकर्षण का केंद्र बनेगी। उन्होंने कैप्टन शैलेश रियालच फाउंडेशन की प्रसंशा की जो इस घाट के निर्माण के लिए आर्थिक रूप से बड़ा सहयोग दे रहे हैं।

यह रहे उपस्थित

एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल, मंदिर अधिकारी नीलम राणा, कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार, ट्रस्ट सदस्य अशोक हिमाचली और उमाकांत, अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...