महाविधालय रिवालसर में केरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के तहत शैक्षणिक संगोष्ठी का आयोजन

--Advertisement--

रिवालसर – अजय सूर्या 

राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में आज दिनांक 15 मार्च, 2025 को महाविद्यालय के करियर काउंसलिंग व गाइडेंस सेल द्वारा करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान से एक दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक प्रो. अंजलि परमार ने बताया कि करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी से आए अंग्रेजी विषय के विशेषज्ञ व छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. सौरभ कुमार ने मौजूद छात्रों को 21वीं शताब्दी में तनाव प्रबंधन, व्यक्तिगत विकास, मानसिक स्वास्थ्य व संचार कौशल की भूमिका व महत्व के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने आधुनिक समय में ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस सेमिनार में आने वाले समय की चुनौतियों व अवसरों के लिए छात्रों को प्रेरित करने के लिए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. के. सी. कश्यप ने डॉ. सौरभ कुमार की सराहना की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सेल के समन्वयक प्रो. दीपक गौतम, प्रो. मनोज कुमार, डॉ. ओ.पी. ठाकुर, डॉ. ब्रजनंदन व गैर शिक्षक वर्ग में ललित कुमार शर्मा, खेमचंद, ईश्वर दास, पुष्प राज व श्रीमती भाग्यवती मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...