पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, पत्नी ने पति का गला घोंटकर प्लास से मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

कांगड़ा में पत्नी ने शराबी पति की हत्या की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू।

पालमपुर – बर्फू

हिमाचल प्रदेश में एक और मर्डर हुआ है। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी है। मामला सूबे के कांगड़ा जिले का है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिले से थुरल विधानसभा का यह मामला है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक प्रवासी परिवार ठेकेदार के पास काम करता था। प्रवासी वेदप्रकाश अपनी पत्नी राजमाला और दो बच्चों के साथ लंबे समय से भ्रांता पंचायत में रह रहा था। वेद प्रकाश शराब पीने का आदी था और परिवार उससे परेशान था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीती रात को पत्नी ने तैश में आकर उसका गला घोंट दिया तथा प्लास के साथ कई वार उस पर किए और उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी और पति में पहले भी कई बार झगड़े होते रहे हैं। पंचायत प्रधान राज धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज़ कर छानबीन शुरू कर दी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...