गौतम महाविद्यालय की वंशिका ठाकुर ने जीता मिस हमीरपुर-2025 का खिताब

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हमीरपुर जिले के राष्ट्र स्तरीय होली मेला सुजानपुर में पहली बार मिस हमीरपुर चुनने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहले राउंड में 37 प्रतियोगियों ने अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए हिस्सा लिया। जिसमें से आठ प्रतिभागियों को अंतिम दौर के लिए चुना गया।

इन आठ प्रतियोगियों ने होली मेला सुजानपुर में 13 मार्च 2025 को अपने हुनर दिखाने के लिए हिस्सा लिया। बड़े गौरव की बात है कि गौतम महाविद्यालय की एमएससी केमिस्ट्री की छात्रा वंशिका ठाकुर ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर मिस हमीरपुर 2025 का खिताब जीता। वहीं दूसरी ओर गौतम महाविद्यालय की बीएससी की छात्रा रूपाली ने तीसरा स्थान हासिल किया।

गौतम महाविद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि पर गौतम ग्रुप आफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक जगदीश गौतम ने खुशी
जाहिर की तथा इनका महाविद्यालय में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया और साथ ही में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के सचिव डाॅ रजनीश गौतम, प्रिंसिपल, स्टाफ तथा छात्र एवं छात्राओं ने भी उन्हें बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...