बंद कमरे में रजनी पाटिल की प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य से गुफ्तगू

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल कांग्रेस मामलों की प्रभारी एवं सांसद रजनी पाटिल इन दिनों शिमला दौरे पर हैं। वह यहां कांग्रेस संगठन के गठन को लेकर पार्टी नेताओं से मंथन कर रही हैं। इसी बीच रजनी पार्टिल ने शनिवार को जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर सीधे होलीलॉज चली गईं। रजनी पाटिल ने प्रतिभा सिंह के साथ हॉलीलॉज में नाश्ता भी किया।

जहां उन्होनें पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रतिभा सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। बंद कमरे में तीनों दिग्गजों के बीच मंथन हुआ है। इसके बाद रजनी पाटिल बैठक के लिए कांग्रेस कार्यालय पहुंची, जहां विधायकों, पूर्व विधायकों, उम्मीदवारों और अग्रणी संगठन अध्यक्ष के मौजूद हैं। यहां पार्टी संगठन को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

इसके बाद रजनी पाटिल ने दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता की। इस दाैरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार और संगठन अच्छा काम कर रहे हैं। प्रदेश की नई कार्यकारिणी को 15 दिनों के भीतर पुनर्गठित करने की कोशिश की जाएगी। सभी भाैगोलिक परिस्थितियों, जाति-समुदाय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए सभी को साथ लेकर काम करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में दूसरी बार भी कांग्रेस की ही सरकार आएगी। कहा कि अध्यक्ष को छोड़कर पूरी कार्यकारिणी भंग हुई है। पहले जिला, ब्लाॅक अध्यक्षों के चयन पर फैसला होगा। अध्यक्ष को लेकर अभी आदेश नहीं आए हैं। प्रदेश सरकार ने आपदा के बावजूद भी अच्छा काम किया। जबकि केंद्र से मदद नहीं मिली। भाजपा ने जानबूझ कर सरकार को फेल करने की नाकाम कोशिश की।

रजनी ने कहा कि सरकार-संगठन में समन्वय की कुछ कमी है। एक अच्छी कार्यकारिणी दी जाए, बेहतर तालमेल होगा। जैसे अंगार पर जब राख जम जाती है तो उसे तेज करने के लिए हवा देनी पड़ती है। यही काम करने मैं यहां आई हूं और इसे बखूबी पूरा करूंगी।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू होगा। सरकार में नियुक्तियां प्राप्त करने वाले नेताओं को संगठन में स्थान नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...