हरसर के अमनदीप ने पास की यूजीसी नेट परीक्षा

--Advertisement--

हरसर के अमनदीप ने पास की यूजीसी नेट परीक्षा।

ज्वाली – शिबू ठाकुर

ज्वाली उपमण्डल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर के पूर्व छात्र अमनदीप द्वारा संस्कृत विषय में यू जी सी नेट की परीक्षा पास की।

इस मौके पर अमनदीप ने अपने अविभावकों सहित पाठशाला पहुंच कर अपने अध्यापकों का आशीर्वाद लिया और उन्हें अपनी इस सफलता का श्रेय दिया।

इस मौके पर पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य राकेश चौधरी व अन्य अध्यापकों ने अमनदीप को स्मृतिचिन्ह दे कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि अमनदीप एक साधारण से परिवार से सम्बंध रखते हैं उनके पिता कश्मीर सिंह मेहनत मजदूरी का काम करते हैं तथा उनकी माता राजकुमारी एक गृहणी हैं।

अमनदीप ने अपनी शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर से की उसके बाद स्नातक की पढ़ाई वजीर रामसिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी से की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जतिंदर मोहन, जोगिंदर सिंह, विजय सिंह , अंजली राणा, अजय कुमार, कमल चौधरी, सुधीर सिंह, विजय कुमार , अंजली पठानिया, मोनिका , अनीश शर्मा , अरुण पगरोत्रा, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान को खंडहर बना दूंगा, पुल और बिजलीघरों को बनाएंगे निशाना, ट्रंप ने फिर दी धमकी

हिमखबर डेस्क अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को...

हिमाचल: परीक्षा पेपर टेंपरिंग की पुष्टि के बाद परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग, जानें क्या कुछ कहा

हिमखबर डेस्क झंडूता क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योरा...