आईटी, टैली, मार्कीटिंग और इलैक्ट्रिशियन पदों पर होगी भर्ती, 3 और 5 मार्च को कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवम इंस्टीच्यूट घुमारवीं, बिलासपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 3 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर एवं 5 मार्च को उप-रोजगार कार्यालय, घुमारवीं में कैंपस इंटरव्यू का सुबह 10:30 बजे आयोजन किया जा रहा है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सीनियर आई.टी. फैकल्टी के 10 पद, जूनियर आई.टी. फैकल्टी के 12 पद, टैली फैकल्टी के 4 पद मार्कीटिंग एग्जीक्यूटिव के 5 पद एवं इलैक्ट्रीशियन के 3 पद भरे जाएंगे। सीनियर एवं जूनियर आई.टी. फैकल्टी के लिए उम्मीदवारों के पास एम.सी.ए., बी.सी.ए., बी.एस.सी., एम.एससी. आई.टी., बी.टैक आई.टी., कंप्यूटर साइंस अथवा पी.जी.डी.सी.ए. की डिग्री होना आवश्यक है।

टैली फैकल्टी के पदों के लिए बी.कॉम. पास एवं टैली डिप्लोमा धारक उम्मीदवार पात्र होंगे। इलैक्ट्रीशियन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई. (इलैक्ट्रीशियन ट्रेड) निर्धारित की गई है, जबकि मार्कीटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए ग्रैजुएशन आवश्यक है।

इन पदों हेतु 21 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवार पात्र हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया में जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा को पहुंचाई जा रही ठेस, सायबर पुलिस ने दर्ज की FIR

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और...

मुख्यमंत्री रविवार को रावी में करेंगे मिंजर विसर्जन

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के...

चिट्टा मामले में मुख्य सप्लायर ने सुंदरनगर थाना में किया सरैंडर

हिमखबर डेस्क  सुंदरनगर पुलिस को 40 ग्राम चिट्टा बरामदगी के...

उप मुख्य सचेतक ने सीएम को शाहपुर में हुए नुक्सान की दी जानकारी

शाहपुर - नितिश पठानियां  उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल...