पौंग बांध में अब पर्यटक शीघ्र उठाएंगे साहसिक खेलों का लुत्फः डीसी

--Advertisement--

जिला जल क्रीड़ा सोसाइटी ने जल क्रीड़ा आपरेटर का किया चयन, पौंग बांध में पर्यावरण हितैषी टूरिज़म हो देंगे बढ़ावा।

 धर्मशाला, 16 फरवरी – हिमखबर डेस्क 

पौंग बांध में शीघ्र ही जल क्रीड़ा से संबंधित गतिविधियां आरंभ हो जाएंगी। पौंग बांध क्षेत्र में अब पर्यटक मोटरबोट की सवारी, क्रूज, नौका अनुभव और रोमांचकारी राइड का लुत्फ उठा सकें।

इसके लिए जिला जल क्रीडा एंव संबद्व गतिविधियां सोयायटी ने जल क्रीडा एंव संबद्व गतिविधियों चलाने के लिये जल क्रीडा आॅपरेटर का चयन की औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं तथा जल क्रीड़ा आपरेटर को शीघ्र ही गतिविधियां आरंभ करने निर्देश भी दे दिए गए हैं ताकि पौंग बांध को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट होने के चलते प्रशासन द्वारा इसे लेकर निर्धारित समय पर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पौंग बांध क्षेत्र में भी पर्यटन को विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं तथा सरकार के निर्देशानुसार यहां पर्यटन विकास को लेकर प्रशासन द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के अधिकारियों को भी पौंग बांध क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से आधारभूत संरचना विकसित करने की कार्य योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए भी कहा गया है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन के साथ-साथ यहां स्वरोजगार के अपार अवसर उपलब्ध करवाने की संभावनाएं हैं, जिनको लेकर प्रशासन द्वारा एक सम्पूर्ण खाका तैयार किया है।

डीसी ने कहा कि पौंग बांध क्षेत्र और यहां के पानी को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए भी हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हितैषी टूरिज़म माॅडल विकसित कर पौंग बांध क्षेत्र के वातावरण को शुद्ध रखने के पूर्ण प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वन विभाग के वन्य जीव विंग द्वारा पौंग डैम के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल साहसिक खेलों और प्रशिक्षण सुविधाओं के लिए उपयुक्त स्थान होने के चलते, यहां इन गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...