डीएवी स्कूल मनेई में मनाया मतदाता व राज्य स्थापना दिवस

--Advertisement--

डीएवी स्कूल मनेई में मनाया मतदाता व राज्य स्थापना दिवस, स्कूल विद्यार्थियों ने लिया भाग

हिमख़बर – ब्यूरो 

डीएवी स्कूल मनेई में गणतंत्र दिवस, मतदाता दिवस और राज्य स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में प्रधानाचार्य दिनेश कौशल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्यतिथि ने सर्व प्रथम ध्वजारोहण किया। अध्यापकों और छात्रों ने मतदाता दिवस की शपथ भी ली। उपरांत समस्त बच्चों में वोट डालकर मतदाता के महत्त्व को जाना। इस दिन विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में स्कूली बच्चों ने राज्य स्थापना दिवस, मतदाता दिवस पर और गणतंत्र दिवस पर अपने विचार रखे।

प्रधानाचार्य दिनेश के बोल

प्रधानाचार्य दिनेश ने बताया कि यह दिन लोकतंत्र का जश्न भी मनाता है और अनगिनत व्यक्तियों, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वालों को पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। वहीं उंन्होने स्कूल के समस्त बच्चों व शिक्षकों को राज्य स्थापना दिवस व गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...