शिकारियों की गोली से व्यक्ति की मौत, जंगल में हीं ठिकाने लगाया शव, पुलिस की तत्परता से सामने आया मामला

--Advertisement--

शिकारियों की गोली से व्यक्ति की मौत, जंगल में हीं ठिकाने लगाया शव, पुलिस की तत्परता से सामने आया मामला

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन जिला में जनवरी महीने में हत्या का दूसरा मामला सामने आया है। यहां सुमटी जंगल में सिरमौर जिले के रहने वाले एक 38 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने शव को जंगल में ठिकाने लगा दिया, लेकिन पुलिस की तत्परता से मामला सामने आ गया।

मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे अब मामले को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।प्रारंभिक जांच में यह जानकारी मिली है कि उक्त दोनों आरोपी जंगल में दो दिन पूर्व शिकार खेलने गए हुए थे। उसी दौरान यह घटना सामने आई है।

बता दे कि आरोपियों ने व्यक्ति की मौत के बाद उसके शव को जिला सिरमौर के जंगल में कहीं ठिकाने लगाया हुआ है। पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर वहां पर पहुंची हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने पुलिस में 2 दिन पूर्व गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। जांच में फिर सनसनीखेज खुलासा हुआ।

एसपी सोलन गौरव सिंह के बोल

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है तथा जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...