मुख्यमंत्री ने नूरपुर में 13.70 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, 17.78 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के प्रवास के दौरान आज नूरपुर विधानसभा क्षेत्र को 30.85 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दीं। उन्होंने 13.07 करोड़ रुपये लागत की योजनाओं के लोकार्पण और 17.78 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखीं।

मुख्यमंत्री 7.82 करोड़ रुपये की लागत से बने दरड़ नाला-डमोह संपर्क मार्ग तथा दो पुलों का लोकार्पण किया तथा 2.05 करोड़ रुपये की लागत से बने जिला फोरेंसिक यूनिट का उदघाटन किया। उन्होंने 2.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खज्जियां हार सम्पर्क मार्ग तथा 36.66 लाख रुपयेे से बने विद्युत विभाग के उपमंडलीय भवन का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री नूरपुर के जाच्छ में 13.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कंडवाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन तथा 86.83 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले गरेली खड्ड पुल की आधारशिला रखी तथा भूमि पूजन किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...