मकर संक्रांति महोत्सव में कुमार साहिल ने नचाया नगरकोट

--Advertisement--

कांगड़ा के गायक ने ताजा की बचपन की यादें, मकर संक्रांति महोत्सव में मचाया धमाल

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

मकर संक्रांति नगरकोट महोत्सव के दौरान विख्यात गायक कुमार साहिल ने अपनी धमाल प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। नगर परिषद मैदान कांगड़ा में कुमार साहिल को सुनने के लिए मैदान लोगों से भरा पड़ा था। चाहने वालों ने उन्हें सर आंखों पर बिठा लिया। कुमार साहिल ने दमदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

इस दौरान उन्होंने अपनी दमदार आवाज़ से पहाड़ीए पंजाबी ए हिंदी गाने गाए। लोकल ब्वॉय होने के कारण लोगों में कुमार साहिल की शो को लेकर काफी उत्साह था। जैसे ही कुमार साहिल ने मंच संभाला हर तरफ से वन मोर वन मोर की आवाज़ आना शुरू हो गई, उन्होंने चाहने वालों की डिमांड पूरी की।

कुमार साहिल ने अपनी आवाज की जादू से हर किसी को अपने स्थान पर नाचने पर मजबूर कर दिया। कुमार साहिल ने अपनी जादुई आवाज से जहां हर किसी का दिल जीता वही उन्होंने इस मंच से अपने बचपन की यादों को भी ताजा करके लोगों को भावुक भी किया। अभी हाल ही में विंटर कार्निवाल शिमला में कुमार साहिल ने पहले भी तुमसे मिला, जो भेजी थी दुआ इश्क तेरा तौबा तौबा व कई अन्य गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध किया ही वही नाचने पर भी मजबूर कर दिया।

कांगड़ा के रहने वाले कुमार साहिल ने 10 वर्ष की आयु से गायकी के क्षेत्र में अपना पैर जमा लिया और आज वह इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं की वह विदेश में भी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान खूब वाहवाही लूटी और देशए प्रदेश का नाम विदेश में भी चमका रहे हैं। कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में मकर संक्रांति नगरकोट महोत्सव 18 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान खाने-पीने खरीददारी व बच्चों के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...