हारचकियाँ: ग्रामीण बैंक ने खाता धारक की मौत के बाद उनकी पत्नी को अदा किया बीमा राशी का चेक

--Advertisement--

हारचकियाँ – अमित शर्मा 

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा हारचकियाँ ने खाता धारक प्रकाश चंद पुत्र भगत राम निवासी गांव तलयाल डाक घर डोल तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के मरणोपरांत उनकी पत्नी सुदेश कुमारी को 2 लाख रूपये की बीमा राशी का चेक प्रदान किया गया।

शाखा प्रबंधक गौरव शर्मा ने बताया की प्रकाश चंद ने ग्रामीण बैंक की शाखा हारचक्कियां में बचत खाता खोला था जिसमे उन्होंने मात्र 436 रुपए प्रति वर्ष के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना करवाया था।

इसमें मृत्यु के उपरांत नॉमिनी को 2 लाख की बीमा राशि प्रधान की जाती है। प्रकाश चंद जी की मृत्यु बीमारी के कारण हुई थी। जैसे ही शाखा हरचक्यियां को इस बारे में पता चला तो ग्रामीण बैंक अधिकारियों ने तुरंत ही करवाई करते हुए 2 लाख की बीमा राशी उनकी पत्नी सुदेश कुमारी को दिलवाई ।

शाखा प्रबंधक गौरव शर्मा ने खाता धारकों से निवेदन किया की सभी खाता धारक अपने खाते में सरकार द्वारा चलाई गई, वह ग्रामीण बैंक द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा योजनाएं जैसे प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना , प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना अवश्य करवाएं।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर शाखा प्रबंधक गौरव शर्मा, सहायक प्रबंधक राकेश कुमार और कार्यालय सहायक श्री चंचल सिंह और शुभम गुलेरिया मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...