नूरपुर: वटनियाल गांव की तानिया कश्यप के एचएएस अधिकारी बनने की सूचना मिलते ही इलाके में खुशी की लहर

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

नूरपुर ब्लॉक की खैरियां पंचायत के वटनियाल गांव की तानिया कश्यप ने एचएएस अधिकारी बनने की सूचना मिलते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। तानिया कश्यप की कामयाबी से उनके परिवार के साथ साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

तानिया कश्यप ने अपनी कामयाबी का सारा श्रेय अपने परिवार व विशेषकर अपनी बड़ी बहन रामिशा को दिया है। तानिया ने बताया कि उन्हें जो भी दायित्व मिलेगा वह उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगी।

उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनके मन से लोगों की सेवा करने का सपना था जोकि भगवान व परिवार के आशीर्वाद से पूरा हुआ है। तानिया ने जमा दो तक की शिक्षा डीएवी स्कूल जयपुर से हासिल की है जबकि 2020 में उन्होंने सुबोध कॉलेज जयपुर से बीए की डिग्री हासिल की। तानिया ने स्वयं पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपने दूसरे प्रयास में परीक्षा पास कर एचएएस रैंक हासिल किया। तानिया की पिता कमल सिंह का निधन हो चुका है जबकि उनकी माता नीलम गृहणी है।

तानिया की बड़ी बहन रामिशा सेना में नर्सिंग कैप्टन है जबकि उनका भाई हर्षित कश्यप पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से एमए कर रहा है। तानिया कश्यप की माता नीलम ने बताया कि वह बहुत खुश हैं कि उनकी दोनों बेटियों ने कड़ी मेहनत करके सफलता हासिल की है व वह इलाके की बेटियों के लिए एक उदाहरण बनी है।

पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, विधायक रणवीर सिंह निक्का व पूर्व विधायक अजय महाजन, खैरियां पंचायत की प्रधान विजय कुमारी व पूर्व प्रधान विक्रम सिंह ने तानिया कश्यप को एचएएस अधिकारी बनने पर बधाई दी है। इन नेताओं ने कहा कि तानिया कश्यप ने स्वयं पढ़ाई कर एचएएस अधिकारी बन कर इलाके का नाम रोशन किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...