हिमाचली लोक गायक राजेश डडवाल का नया गाना “फौजिया आई वो जायां” रिलीज

--Advertisement--

हिमाचली लोक गायक राजेश डडवाल का नया गाना “फौजिया आई वो जायां” रिलीज।

शाहपुर – अमित शर्मा

कांगड़ा जिले के ज्वाली क्षेत्र और पंचायत पद्धर से संबंध रखने वाले युवा पहाड़ी लोक गायक राजेश डडवाल का नया गाना “फौजिया आई वो जायां” दुराना में रिलीज किया गया।

गाने में संगीत जाने माने संगीतकार चिंतपूर्णी स्टूडियो ने दिया है और गाने को लिखा व निर्देशन युवराज फिल्म्स ने किया है। गाने में शिवा कपूर व दिव्या ज्योति ने बतौर अदाकारा भूमिका अदा की है।

आपको बता दें कि राजेश डडवाल एक निजी स्कूल में संगीत के शिक्षक है और इनके कई गाने हिट गए है जैसे गद्दी भोला भाला,भावों देरनु तेरा,तनु तेरे सोगी नचना,दर्जी ते सूट सिलाई दे,एक जींद तेरी एक जींद मेरी,गुजरिया शगन मनाया इत्यादि।

वहीं राजेश डडवाल ने बताया कि गाने को राजेश डडवाल ऑफ्फिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। उन्होंने बताया कि काँगड़ा लोक गीतों को जीवंत रखने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने समस्त दर्शकों से अपील की है कि इस गाने को ज्यादा से ज्यादा शेयर व प्यार दें। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल राकेश कुमार व स्कूली बच्चे मौजूद रहे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...