नूरपुर अस्पताल में मिलेगी अल्ट्रासाउंट की सुविधा

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

नूरपुर सिविल अस्पताल में टांडा से प्रशिक्षण के बाद आए डॉ. राजीव यहां अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान करेंगे। अस्पताल में पिछले कई वर्षों से यह पद रिक्त था। इसके चलते उपमंडल नूरपुर के जवाली, फतेहपुर, इंदौरा के अलावा भटियात के लोगों विशेषकर गर्भवती महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब यह पद भरे जाने से आम लोगों को निजी अस्पतालों और पठानकोट के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

सीएमओ कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी के बोल

सीएमओ कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि पीएनबीटी के तहत चिकित्सक की ओर से अप्लाई किया गया है। मंजूरी मिलने के दो-तीन दिन के भीतर नूरपुर में यह सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

नूरपुर की सामाजिक संगठनों आर्य समाज के प्रधान सीपी महाजन, व्यापार मंडल के प्रधान अश्विनी सूरी, महाजन सभा नूरपुर के प्रधान योगेश महाजन, आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विपिन महाजन ने प्रदेश सरकार का अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करने के लिए आभार जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...

मुख्यमंत्री की विद्यार्थियों को सीख, भविष्य को लेकर निडर होकर लें फैसले; युवाओं को दिया खास संदेश

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को जीवन में आत्मविश्वास बनाए रखने...