हिमाचल में बड़ा हादसा, आनी में निजी बस खाई में गिरी, बस के उड़े परखच्चे, 25 यात्री थे सवार

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक निजी बस खाई में गिर गई है और बस के परखच्चे उड़ गए। कुल्लू के आनी में यह दुर्घटना पेश आई है। आनी के शकेलहड़ के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू के आनी उपमंडल के श्वाड-नगान सड़क पर मंगलवार सुबह एक निजी बस करसोग से आनी जा रही थी। इसी दाैरान सुबह करीब 11:30 बजे श्वाड-निगान सड़क पर बस शकेलड़ के समीप गहरी खाई में गिर गई। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बस में 20 से 25 लोग सवार थे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए और घायल लोग बस के आसपास गिरे नजर आए। बताया जा रहा है कि हादसे के दाैरान बस में 25 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है और साथ ही पुलिस प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंची है।

घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को लोगों ने अपनी निजी गाड़ियों में अस्पताल पहुंचाया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीखे मोड़ पर ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और फिर बस सीधे नीचे जा पहुंची और इसके परखच्चे उड़ गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बस में सवार यात्रियों की सही संख्या की पुष्टि की जा रही है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में 2 दर्जन से अधिक यात्री बस में मौजूद थे। बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

डीएसपी आनी चंद्रशेखर के बोल

उधर, डीएसपी आनी चंद्रशेखर अपनी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और रैस्क्यू ऑप्रेशन का मोर्चा संभाल लिया है। चंद्रशेखर ने बताया कि राहत बचाव कार्य आरंभ कर दिया गया है घायलों को अस्पताल पहुंचने का क्रम शुरू कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...