हिमाचल में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक, जानें वजह

--Advertisement--

दिसंबर माह में 11 दिनों तक शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी नहीं ले पाएंगे, इनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल में शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 11 से 21 दिसंबर तक ये छुट्टियां रद्द की गई हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 21 दिसंबर तक चलेगा। इसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। इस बारे में उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रस्तावित छुट्टियों और टूर प्रोग्राम पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

यही नहीं विधानसभा के सत्र में शिक्षा विभाग से संबंधित पूछे गए सवालों का जवाब देने के लिए अधिकारियों और उनके तहत काम करने वाले कर्मचारियों को रविवार सहित अन्य छुट्टियों के दौरान भी ऑफिस बुलाया जा सकता है। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने स्टेशन में रहना होगा।

वहीं, विभाग ने विधानसभा में शिक्षा विभाग से संबंधित लगे सभी प्रश्नों के उत्तर जल्द तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि विधानसभा में इन सवालों का जवाब दिया जा सके। इसके लिए अधिकारियों को अभी से प्रश्नों के उत्तर देने के लिए जानकारी एकत्रित करनी होगी।

शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे अधिकारियों को विधानसभा से संबंधित प्रश्नों की जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है। विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षा विभाग से संबंधित काफी अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। ये एक बड़ा विभाग है। ऐसे में अधिकारियों के पास विभाग को लेकर हर जानकारी होनी चाहिए।

वहीं, विधानसभा सत्र को देखते हुए विभाग की हर शाखा में कम से कम एक अधिकारी को रोजाना सुबह साढ़े आठ बजे ऑफिस पहुंचना होगा और शाम 5 बजे के बाद भी अधिकारियों को ऑफिस में उपस्थित रहने को बोला गया है।

इनकी छुट्टियों पर रहेगी रोक
शिक्षा विभाग ने अतिरिक्त निदेशक प्रशासन, संयुक्त निदेशक फाइनेंस एंड अकाउंट, संयुक्त निदेशक कॉलेज, सह निदेशक, उच्च शिक्षा के सभी उपनिदेशक, सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल, कमांडर एनसीसी और चीफ लाइब्रेरियन सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सोलन, प्रारंभिक शिक्षा के सभी उपनिदेशक, प्रिंसिपल डाइट की छुट्टियां रद्द करने के आदेश दिए हैं। इन अधिकारियों के तहत काम करने वाले स्टाफ की छुट्टियों पर भी रोक लगाई गई है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...