घर में घुस दो सगी बहनों से मारपीट के साथ किया अभद्र व्यवहार, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के संजौली क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, पढ़े पूरी खबर।

शिमला – नितिश पठानियां

शहर के संजौली क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवतियों का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि वह नवबहार के समीप अपनी बहन के साथ रहती है। उन्होंने बताया कि रात करीब 10:00 बजे दो युवक उनके घर के बाहर पहुंचे। इस दौरान दरवाजे की कुंडी ढीली होने के कारण खुल गई। इसके बाद दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट करने के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि दोनों युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनिल और अभिषेक नाम के दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अनिल को गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे...

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश, गोलियां भी चलाईं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही...

कुल्लू में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर और 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस...