स्कूल बस की चपेट में आई बाइक, सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक हादसे ने दो सगे भाईयों की जिंदगी छीन ली। पढ़ें पूरी खबर…

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के सात लगते लाल सिंगी गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान लाल सिंगी में एक स्कूल बस की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान धर्मपाल (60) पुत्र पृथी चंद व ज्ञान चंद (63) पुत्र पिरथी चंद निवासी कोटला खुर्द के रुप में हुई है। धर्मपाल पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए थे। जबकि उसके बड़े भाई ज्ञान चंद राजस्व विभाग से कानूनगो के पद से सेवानिवृत हुए थे। हालांकि हादसा कैसे हुआ, यह स्पष्ट नहीं है।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के बोल

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...