बुझ गया घर का इकलौता चिराग, नगरोटा सूरियां में शादी से लौट रहे युवक हादसे का शिकार

--Advertisement--

बुझ गया घर का इकलौता चिराग, नगरोटा सूरियां में शादी से लौट रहे युवक हादसे का शिकार

बुझ गया घर का इकलौता चिराग,स्पेल में इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत।

नगरोटा सूरियां – व्यूरो रिपोर्ट 

नगरोटा सूरियां-लंज मार्ग पर स्पेल के पास एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होन जाने से एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार युवक शादी समारोह के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे। मृतक युवक मां-बाप का इकलौता बेटा था। हादसा शुक्रवार देर रात वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल के पास पेश आया।

बता दें कि गाड़ी में दो लोग सवार थे, जिसमें 22 वर्षीय चालक राजेंद्र सिंह उर्फ दीपक पुत्र गगन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 वर्षीय गुलशन कुमार पुत्र कश्मीर सिंह घायल हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद टांडा अस्पताल भेज दिया गया है।

हादसा इतना भयानक थ्ज्ञा कि चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जाता है की गाड़ी में चार लोग सवार थे, लेकिन दो युवक पहले ही उतर गए थे, जबकि दो यह युवक गाड़ी को लेकर सपेल की तरफ जा रहे थे।

हादसा इतना जोरदार था कि गाड़ी सडक़ किनारे लगे तीन पैरामिट को तोडक़र नाले में जा गिरी और फिर उसमें आग लग गई, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बुझाया गया।

दुर्घटना की खबर मिलते ही तुरंत पुलिस रात को मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...