सीएम के लिए लाई गई मिठाई को खा गए सीआईडी अधिकारी, सीआईडी के डिप्टी एसपी की जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा, 21 अक्टूबर को सीआईडी मुख्यालय में हुआ था सीएम का कार्यक्रम
शिमला – नितिश पठानियां
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए शिमला के एक बड़े होटल से मंगाया गई खाने-पीने की वस्तुएं राज्य गुप्तचर विभाग यानि सीआईडी के अधिकारियों ने खुद के लिए परोस दी। राज्य गुप्तचार विभाग के मुख्यालय में 21 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को परोसनें के लिए राज्य गुप्तचार विभाग ने शहर के एक नामी होटल से खानी-पीने की वस्तुएं रिफ्रेशमेंट के लिए मंगाई, लेकिन कार्यक्रम के दौरान यह वस्तुएं मुख्यमंत्री को परोसी ही नहीं गई। बाद में सीआईडी के महानिरीक्षक ने विभाग के डिप्टी एसपी की अध्यक्षता में एक जांच बिठाई।

डिप्टी एसी की जांच में खुलासा हुआ कि यह खाने-पीने की वस्तुएं सीआईडी के अधिकारियों ने खुद के लिए ही परोस दी। डिप्टी एसपी राज्य गुप्तचर विभाग ने पुलिस महानिरीक्षक राज्य गुप्तचर विभाग को इस बारे में जांच रिपोर्ट सौंप दी है। ऐसे में अब पुलिस महानिरीक्षक की ओर से इस मसले में अब दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। बताया रहा है कि शहर के एक नामी होटल से रिफ्रेशमेंट के लिए खाने-पीने की वस्तुओं के लिए 3 बाक्स मंगाए गए थे।
वहीं, रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि मुख्यमंत्री के लिए परोसे जाने वाले जलपान के मैन्यू में होटल से मंगाई गई यह चीजें शामिल नहीं थी। इसके कारण मुख्यमंत्री के लिए इन वस्तुओं को नहीं परोसा गया। इसके बाद में अधिकारियों ने खुद के लिए ही इन्हें परोस दिया।

