सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़, अंग्रेजी प्रवक्ता पर मामला दर्ज

--Advertisement--

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़, अंग्रेजी प्रवक्ता पर मामला दर्ज।

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला के एक स्कूल की छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाने वाले एक प्रवक्ता पर छेड़खानी के आरोप लगे हैं।

स्कूल के प्राधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित प्रवक्ता के खिलाफ यौन उत्पीड़न पर पोक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना शिमला के सुन्नी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की है। मामले के अनुसार स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा ने उसी स्कूल में तैनात अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता पर आरोप लगाया है कि आरोपी ने अश्लील तरीके से उसे छुआ है।

इससे पीड़ित छात्रा डर गई और सहमी सी रहने लगी। प्रवक्ता की इस हरकत को लेकर पीड़िता ने अपने सहपाठियों को जानकारी दी। स्कूली छात्राओं ने 26 अक्टूबर को स्कूल प्रबंधन से आरोपित शिक्षक की शिकायत की थी।

स्कूल की सैक्सूअल हरासमेंट कमेटी ने अपने स्तर पर मामले की जांच की और फिर स्कूल के प्रधानाचार्य ने सुन्नी थाने में आरोपित के विरुद्ध तहरीर दी।

मामला नाबालिग से जुड़ा होने की वजह से सुन्नी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित स्कूल प्रवक्ता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की।

पुलिस के मुताबिक आरोपित शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (1) व पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस बीच आरोपित शिक्षक पर अब निलंबन की तलवार लटक गई है। एफआईआर के बाद शिक्षा विभाग आरोपित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई में जुट गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...