सिहुंआ में एक महिला ने फंदा लगाकर की इहलीला समाप्त

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

पुलिस थाना शाहपुर के तहत पड़ती पंचायत सिहुंआ में एक 29 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली है।

जानकारी के अनुसार करीबन 2 महीने पहले भाली में हुए ट्रैक्टर के हादसे में महिला के पति की जान चली गई थी। मृतका अपने पीछे 4 साल का बेटा छोड़ गई है।

मृतका की पहचान वर्षा उम्र (29) निवासी सिहुंआ के रूप में हुई है। वहीं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि सिहुंआ में एक महिला ने फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली है। उंन्होने बताया कि जांच में पाया गया कि कुछ महीने पहले ही मृतका के पति की मौत हुई थी।

वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उंन्होने कहा कि मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...