फार्मेसी ऑफिसर के 19 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

स्वास्थ्य विभाग में फार्मेसी ऑफिसर (एलोपैथी) के 19 पदों पर भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के कोटे से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जा रही है।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस भर्ती में सामान्य वर्ग के भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के 10 पदों के लिए दिसंबर 2006 तक के बैच के अभ्यर्थी पात्र हैं।

अन्य पिछड़ा वर्ग के भूूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के 3 पदों के लिए अप्रैल 2019 तक के बैच, अनुसूचित जाति के भूूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के 5 पदों के लिए जून 2024 तक और अनुसूचित जनजाति के भूूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के एक पद के लिए जून 2024 तक के बैच के अभ्यर्थी पात्र होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों के जिन पात्र बच्चों ने अभी तक अपने नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाए हैं, वे 15 नवंबर से पहले विभाग की वेबसाइट eemis.hp.nic.in पर अपने नाम दर्ज करवा दें।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...