51 साल की उम्र में हेड मास्टर इंद्रपाल मेहता का निधन, शिक्षा जगत में शोक

--Advertisement--

51 साल की उम्र में हेड मास्टर इंद्रपाल मेहता का निधन, शिक्षा जगत में शोक।

शिमला – नितिश पठानियां 

मशोबरा ब्लॉक के राजकीय माध्यमिक पाठशाला ट्रहाई में कार्यरत हेड मास्टर इंद्रपाल मेहता (51) का आकस्मिक निधन हो गया है, जिससे शिमला जिले में शोक की लहर फैल गई है।

इंद्रपाल मेहता जो मूलतः पीरन के निवासी थे, भैया दूज के दिन अचानक अस्वस्थ हो गए थे और उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल चायल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हेडमास्टर इंद्रपाल मेहता अपने पीछे एक बेटा, पत्नी और वृद्ध माता-पिता दौलत राम व तारा मेहता को छोड़ गए हैं। शिक्षक वर्ग ने उन्हें एक आदर्श और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में याद करते हुए कहा कि उनके निधन से शिक्षा विभाग ने एक बेहतरीन शिक्षक खो दिया है, जिसकी भरपाई करना असंभव है।

इंद्रपाल मेहता के निधन पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, जिला शिमला भाजपा अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, कसुंपटी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, पूर्व प्रधान दयाराम वर्मा व कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही, शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...