महाविद्यालय शाहपुर की रेंजर्स ने भारत स्काउट्स और गाइड्स राज्य परीक्षण केंद्र रिवालसर में निपुण परीक्षा में सफलता का लहराया परचम

--Advertisement--

महाविद्यालय शाहपुर की रेंजर्स ने भारत स्काउट्स और गाइड्स राज्य परीक्षण केंद्र रिवालसर में निपुण परीक्षा में सफलता का लहराया परचम।

 शाहपुर – कोहली 

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर की रेंजर्स पल्लवी, कार्तिका, सुषमा, नेहा, कोमल, अंशिका, पलक, स्नेहा, और प्रिया ने भारत स्काउट्स और गाइड्स के राज्य परीक्षण केंद्र रिवालसर (मंडी) में आयोजित निपुण परीक्षा में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 से 27 अक्टूबर 2024 तक चला, जिसमें रेंजर्स को गाँठ बांधने की कला, टेंट लगाना, आउटडोर किचन का प्रबंधन, बीपी सिक्स, प्राथमिक चिकित्सा, ध्वजारोहण सहित अनेक आवश्यक कौशल सिखाए गए।

प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह के बोल 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने रेंजर्स की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए रेंजर लीडर प्रो. आशा शर्मा को बधाई दी और कहा कि उनके मार्गदर्शन में रेंजर्स ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस सफलता को महाविद्यालय की उत्कृष्टता और समर्पण का प्रतीक बताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

युवक की मौत पर शीला में चक्का जाम, लोगों ने जताया रोष; कार्रवाई की मांग

हिमखबर डेस्क शीला क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक...

शिमला में ऑल्टो कार और टैंकर की भीषण टक्कर, 2 पुलिस जवानों की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में रविवार रात...

शाहपुर: चंबी में HRTC बस से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

शाहपुर - नितिश पठानियां पुलिस जिला कांगड़ा की सीआईए टीम...

खौफनाक वारदात, पति ने मामूली विवाद में पत्नी को चाकू से गोदा; 4 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सोलन - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डी कलां...