पुलिस ने पौंग बांध बैरियर पर जीप से पकड़ी 150 पेटी शराब, चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया 

थाना देहरा की संसारपुर टैरस चौकी के अंतर्गत मंगलवार सुबह पौंग बांध बैरियर पर संसारपुर टैरस पुलिस ने भारी मात्रा में शराब ले जा रही पिकअप गाड़ी सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारियों ने सुबह एक पिकअप गाड़ी जोकि संसारपुर टैरस से जसूर की तरफ जा रही थी, को निरीक्षण के लिए रोका। इस दौरान उसमें शराब भरी हुई पाई गई।

जब चालक अंकित राणा निवासी गांव टिक्कर तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर से पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद संसारपुर टैरस चौकी को सूचित किया गया।

चौकी इंचार्ज एसआई संजय शर्मा के बोल 

वहीं संसारपुर टैरस चौकी इंचार्ज एसआई संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी से 150 पेटी शराब बरामद की है। इसमें 10 पेटी अंग्रेजी और 140 पेटी देसी शराब बरामद की गई।

डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर के बोल 

वहीं डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है तथा कहा कि मामले में छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गाड़ी और शराब को कब्जे में लेकर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...