लिफ्ट लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी हाथरस से गिरफ्तार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के धर्मपुर थाना के अंतर्गत  लिफ्ट लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने यूपी के हाथरस से गिरफ्तार किया है। आरोपी लाखों की धोखाधड़ी के बाद पिछले लम्बे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया।

दरअसल, सोलन जिले के कुमारहट्टी निवासी ऋषभ ने 4 अगस्त 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने अपने निर्माणाधीन मकान में लिफ्ट लगाने के लिए “Kiel Elevators Private Ltd”. नामक कंपनी से संपर्क किया था। ऋषभ के अनुसार 2 अक्टूबर 2023 को उक्त कंपनी के निदेशक ने उनके परिसर का दौरा किया और उन्हें लिफ्ट लगाने का आश्वासन दिया।

जिसके बाद उन्होंने कंपनी के खाते में 13 अक्टूबर को 1 लाख रुपये और फिर 30 दिसंबर को 3 लाख रुपये की अग्रिम राशि स्थानांतरित की। बाद में विनोद सिंह नामक कंपनी प्रतिनिधि ने ऋषभ को बताया कि उन्हें लिफ्ट के लिए 90 प्रतिशत अग्रिम राशि जमा करनी होगी, जिसके बाद 9 फरवरी 2024 को ऋषभ ने 3.2 लाख रुपये और स्थानांतरित किए।

हालांकि, इसके बाद से आरोपी विनोद सिंह ने ऋषभ के फोन कॉल्स का जवाब देना बंद कर दिया और वह फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया और इस धोखाधड़ी में संलिप्त आरोपी विनोद कुमार सिंह, निवासी अदालपुर, जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश) को 3 नवंबर 2024 को उत्तर प्रदेश के हाथरस से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...