जम्मू के अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर फायरिंग

--Advertisement--

हिमखबर – व्यूरो रिपोर्ट

जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध आतंकवादियों ने सोमवार सुबह सेना की एक एंबुलेंस पर गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज सुबह करीब छह बजे संदिग्ध आतंकवादियों ने अखनूर के जोगवान इलाके में सेना की एंबुलेंस पर गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि इलाके में घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। यहां जान लें कि कश्मीर पर आतंकवादियों द्वारा सेना पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिसका माकूल जवाब जवानों द्वारा दिया जा रहा है। हाल ही मेंं गुलमर्ग में सेना पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें हमारे जवान शहीद हो गए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...

मुख्यमंत्री की विद्यार्थियों को सीख, भविष्य को लेकर निडर होकर लें फैसले; युवाओं को दिया खास संदेश

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को जीवन में आत्मविश्वास बनाए रखने...