चरस रखने के दो दोषियों को 17-17 दिन की कैद

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर 

76 ग्राम चरस के साथ पकड़े दो आरोपियों पर दोष सिद्ध होने पर ज्वाली स्थित न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शशिकांत की अदालत ने दोषियों को 17-17 दिन की कैद की सजा सुनाई है।

साथ ही दोषियों को नौ-नौ हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है और जुर्माना अदा न करने पर उन्हें पांच-पांच दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

सरकार की ओर से मामले की पैरवी कर रहे सहायक जिला न्यायवादी रवि कुमार ने बताया कि 9 अक्तूबर 2015 की रात को जब पुलिस थाना जवाली की टीम भरमाड़ के पास जांच कर रही थी तो रात 10:15 बजे के करीब भरमाड़ की तरफ से एक गाड़ी आई।

पुलिस टीम को देखकर कार चालक वापस मुड़ने लगे। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उस कार को काबू किया और चेकिंग के दौरान उस गाड़ी में पठानकोट निवासी गणेश कुमार और राजकुमार सवार थे।

कार को चेक करने पर सीट के नीचे दो कागज की पुड़िया बरामद हुई, जिनकी जांच की गई तो उनके अंदर 76 ग्राम चरस बरामद की गई।

इसके बाद पुलिस थाना ज्वाली में गणेश कुमार और राजकुमार के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

ज्वाली स्थित न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शशिकांत की अदालत में चली मामले की सुनवाई में अदालत ने शुक्रवार को इन दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...