वन विभाग में वन मित्रों की भर्ती में व्यक्तिगत साक्षात्कार के 10 अकों को समाप्त करना सरकार का सराहनीय फैसला – राणा।
हिमखबर डेस्क
हिमाचल सरकार के कैबिनेट निर्णय में वन विभाग में 2061 वन मित्रों की भर्ती में व्यक्तिगत साक्षात्कार में 10 अंकों के प्रावधान को समाप्त करने के निर्णय को पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने भाई भतीजावाद और राजनीतिवाद की दखलअंदाजी की समाप्ति के लिए एक एतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इस निर्णय से काबिल वेरोजगार युवाओं को वन मित्रों के रूप में वन विभाग में नौकरी पाने का मौका मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि चोर दरबजे से नौकरियां पाने के रास्ते भी पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। राणा ने हिमाचल सरकार से निकट भविष्य मे भी होने वाली सभी भर्तीयों में इसी नीति को अपनाने की मांग की है ताकि सरकारी भर्तीयों को लेकर सरकारी तंत्र पर गलत हथकंडे अपनाने के आरोप प्रत्यारोप का वर्षों से चला आ रहा प्रचलन बंद होने के साथ ही योग्य वेरोजगार युवाओं को रोजगार की प्राप्ति हो सके।

